Road:ठीकेदार की आयी लापरवाही, तय सीमा मे नही वन सकी पीएम ग्राम सड़क
road: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में चयनित एफडीआर तकनीक से बनने वाली
खड्डा से पनियहवा मार्ग 7.100 किलोमीटर अपने एग्रीमेंट में दिए गए
पूर्ण अवधि तिथि वीत जाने के वाद भी नहीं बन सकी है। कहीं यह सड़क की लागत
बढ़ाने की कवायत तो नहीं है जिसको लेकर क्षेत्रीय जनता बहुत कुछ सोचने लगी है
बताते चलें कि अजय एसोसिएट 37 मोहद्दीपुर गोरखपुर के द्वारा खड्डा से पनियहवा तक
7.5 किलोमीटर सड़क जिसकी अनुमानित लागत 753.77 लाख है
का टेंडर प्राप्त कर 28 अगस्त 2022 से कार्य करना प्रारंभ किया जिसकी
पूर्णावधि तिथि 27- 8- 2023 निर्धारित की गई लेकिन वह कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है।
इस सड़क की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ठीकेदार द्वारा 6 वर्ष तक इस सड़क का अनुरक्षण किया जाएगा
यह भी पढ़ें :Road accident:बस और कार की आमने-सामने की टक्कर,कार सवार दंपती की मौत
जिसकी लागत 65.50 लाख रुपए अनुरक्षण के बाद विभाग द्वारा ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा
यह परियोजना ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित परियोजना है
