jewelery:क्या आपका आर्टिफिशियल ज्वैलरी का रंग पड़ गया फीका? तो घर पर ही करें पॉलिश,आ जाएगी नई जैसी शाइन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

jewelery:क्या आपका आर्टिफिशियल ज्वैलरी का रंग पड़ गया फीका? तो घर पर ही करें पॉलिश,आ जाएगी नई जैसी शाइन

jewelery: आजकल महिलाओं के बीच आर्टिफिशियल ज्वैलरी का क्रेज काफी बढ़ गया है।

इसके पीछे कई कारण हैं लेकिन,’सोने से कम नहीं और खो जाए तो गम नहीं’; ये कहावत आर्टिफिशियल ज्वैलरी के क्रेज को बखूबी बयां कर देती है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इन्हीं की वजह से हर ऑकेजन पर लेटेस्ट डिजाइन वियर करने को मिल जाता है, जो गोल्ड और डायमंड के साथ पॉसिबल नहीं।

हालांकि आर्टिफिशियल ज्वेलरी की एक प्रॉब्लम होती है कि समय के साथ इनकी रंगत फीकी पड़ने लगती है,

जिसकी वजह से एक टाइम के बाद इन्हें पहनना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

आज हम आपके साथ कुछ ऐसी कमाल की टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही अपनी आर्टिफिशियल ज्वैलरी को पॉलिश कर नया जैसा बना सकती हैं।

बेकिंग सोडा से साफ करें अंगूठी

शाइनी सिल्वर से लेकर ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर रिंग, पुरानी होने के बाद काली पड़ने लगती हैं।

इसकी चमक को वापस लाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

काली पड़ी हुई रिंग को बेकिंग सोडा से क्लीन करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा गुनगुना पानी लें और इसमें आधा चम्मच नमक और एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

अब रिंग को एल्यूमीनियम फॉयल में रखकर इसमें ये गाढ़ा पेस्ट डालें और दो से तीन मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

इसे बाद रिंग को हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए साफ पानी से वॉश कर लें। आपकी रिंग चमक उठेगी।

इस ट्रिक से चमकाएं ब्रेसलेट

स्टोन या पर्ल से बने हुए ब्रेसलेट, लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर काले पड़ने लगते हैं।

हालांकि नींबू की मदद से उनकी खोई हुई रंगत को वापस लाया जा सकता है।

इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा पानी लें और उसमें उतनी ही मात्रा में नींबू का रस मिलाएं।

अब काले पड़े हुए ब्रेसलेट को इसमें डुबोकर 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

इसके बाद ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ते हुए ब्रेसलेट को साफ करें और फिर ठंडे पानी से धो कर इसे इस्तेमाल करें।

नेकलेस को साफ करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

कोक का इस्तेमाल पीने के लिए तो सबने किया होगा लेकिन इसी कोक का इस्तेमाल, काले पड़े आर्टिफिशियल नेकलेस को साफ करने के लिए भी किया जा सकता है।

इसके लिए कुछ ज्यादा तामझाम करने की जरूरत नहीं है। बस एक कांच की बॉउल में कोक निकालें और इसमें आर्टिफिशियल नेकलेस को 15 से 20 मिनट के लिए डुबोकर रख दें।

इसके बाद नेकलेस को ब्रश से रगड़ते हुए हल्के हाथों से साफ करें और फिर नॉर्मल पानी से इसे धो दें। आपके पुराने नेकलेस में बिल्कुल नए जैसे चमक आ जाएगी।

टूथपेस्ट से साफ करें इयररिंग्स

आर्टिफिशियल ईयररिंग्स को क्लीन करने के लिए दांतों को साफ करने वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके लिए आपको बस एक टूथब्रश पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाना है और जैसे दांतों को साफ करते हैं,

ठीक वैसे ही टूथब्रश की मदद से इयररिंग्स को क्लीन करना है। इसके बाद इन्हें साफ पानी से धो लें। इयररिंग्स बिल्कुल नए जैसी दिखने लगेंगे।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...