मां नारायणी सामाजिक कुंभ में आए हुए श्रद्धालुओं की सेवा करना आयोजन समिति का कर्तव्य:महंत सत्येंद्र गिरी
खड्डा/कुशीनगर: मा नारायणी सामाजिक कुम्भ आयोजन समिति की बैठक डा. सत्येंद्र नाथ गिरी की
अध्यक्षता में कुंभ स्थल पर संपन्न हुई जिसमें तैयारियों को शीघ्र पूर्ण करने पर विचार हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए महंत सत्येंद्र गिरी ने कहा कि मौनी अमावस्या के महत्व देखते हुए
सामाजिक कुंभ में आए हुए श्रद्धालुओं की सेवा करना आयोजन समिति का कर्तव्य है।
कुंभ संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि हम सब अपने जिम्मेदारी को
मेहनत व लगन से पूरा करें जिससे इस कुम्भ को दिव्य बनाया जा सके।
बैठक में रोशनलाल भारती, रामदेव कुशवाहा, शशिकांत मिश्र, प्रभाकर पाण्डेय, विकास सिंह, अर्जुन साहनी,
अशोक निषाद, सुनिल यादव, नरेंद्र चौरसिया, सुरेंद्र साहनी, विवेकानंद पांडेय, आनंद मिश्रा, शेष मणि त्रिपाठी,
अरमान, राकेश साहनी,विवेक तिवारी,करन यादव, अजय तिवारी,
अंकित मिश्रा, आयुष शुक्ला,मनीष चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया कम्प्यूटर जगत के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
