ग्रापए के निर्विरोध बने तहसील अध्यक्ष गुरुदत्त गिरि व महामंत्री सत्यानंद मिश्र हुए

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

ग्रापए के निर्विरोध बने तहसील अध्यक्ष गुरुदत्त गिरि व महामंत्री सत्यानंद मिश्र हुए

अब पत्रकार बन्धुओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- गुरुदत्त गिरी

हाटा/कुशीनगर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के हाटा तहसील इकाई की बैठक

बृहस्पतिवार को नगर स्थित श्री नाथ संस्कृत महाविद्यालय परिसर में हुई।

- Advertisement -
- Advertisement -

बैठक में संगठन के तहसील इकाई के पुनःगठन और मार्च में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन पर चर्चा की गई।

इस दौरान गुरुदत गिरि को सर्वसम्मति से हाटा तहसील इकाई का अध्यक्ष व सत्यानंद मिश्रा को महामंत्री नामित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ने किया।

बैठक में सबसे पहले हाटा तहसील ईकाई के पुर्नगठन पर चर्चा शुरू हुई।

बैठक में मौजूद सभी लोगों ने नए तहसील अध्यक्ष के लिए गुरुदत्त गिरि का नाम प्रस्तावित किया।

जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से समर्थन किया

और सत्यानंद मिश्रा को महामंत्री नामित कर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि

पत्रकारिता आज के समय में एक दृढ़ कार्य है।

पत्रकारों के समाचार संकलन के दौरान तमाम तरह की

परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा और

उनके हितों की लड़ाई के लिए संगठित होने की

जरूरत है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इसी उद्देश्य के साथ कार्य करता है।

पत्रकार हितों की रक्षा करना संगठन का मुल उद्देश्य है।

नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष गुरुदत्त गिरी ने कहा कि

संगठन का कार्य सभी को साथ लेकर चलने और

उनके सुख दुख में सहभागी रहूंगा संगठन के सभी सदस्यों ने

हम पर जो विश्वास कर मुझे जो दायित्व दिया है

उसका मै पूरी निष्ठा पूर्वक करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूगा।

बैठक को लाल साहब राव, विद्यासागर सिंह,फरेंद्र पांडेय, जनार्दन मिश्रा राम रेखा सिंह सहित अन्य लोगों ने भी

संबोधित किया। तहसील कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह,

अवधेश कुमार श्रीवास्तव, मंत्री अजय उपाध्याय,अविनाश सिंह, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी बनाए गए।

इस दौरान बृजेश कुमार शुक्ल,अशोक कुमार मिश्र, कालिका दूबे,अजय मिश्र,गौतम मुनि तिवारी,

श्रीराम कुशवाहा,अशोक सिंह, रविन्द्र मणि,अनिल कुमार दूबे, ब्रजभूषण मिश्र, जगदीश सिंह,

सुरेश चन्द गांधी, सरताज आलम ,मनोज यादव,अशोक कुमार,

चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, ऋषिकेश निषाद, राकेश यादव सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...