कुशीनगर :नवागत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट पहुँच पदभार ग्रहण किया
कुशीनगर : नवागत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुँच पदभार ग्रहण किया।
एडीएम की अगुवानी में कलेक्ट्रेट के सभी अफसर मौजूद रहे। बुके देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
नवागत जिलाधिकारी ने कोषागार के डबल लॉक में जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर
कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिकता पूर्ण की। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिलाधिकारी ने सभी दस्तावेजों का
मिलान किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में जाकर अधिकारियों से औपचारिक परिचय लिया।
कार्यालय कक्ष में हुई अनौपचारिक बैठक में राजस्व, स्वास्थ्य, विकास विभाग के अफसर मौजूद रहे।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व देवी दयाल वर्मा,
मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी,
डी सी मनरेगा, डी सी एन आर एल एम, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट उपजिलाधिकारी सी एल सोनकर, तथा वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
