उम्मीदवार का बैनर फाड़कर नाली में फेंकने का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने SDM खड्डा को दिया ज्ञापन
कुशीनगर :आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम खड्डा को ज्ञापन देते हुए उनके खिलाफ FIR और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है
कि नगर निकाय चुनाव को देखते हुए सभी पार्टी के प्रत्याशी उम्मीदवार नगरों में बैनर पोस्टर लगा रहे हैं
इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी बैनर पोस्टर लगा रहे हैं
लेकिन खड्डा नगर के भावी उम्मीदवार चंदन चौरसिया जी ने बैनर लगाया था
कुछ अराजक तत्वों ने बैनर को फाड़कर नाली में फेंक दिया इसका विरोध करते हुए
आम आदमी के भावी प्रत्याशी सहित कार्यकर्ताओं ने एसडीएम खड्डा को ज्ञापन देते हुए
उनके खिलाफ FIR और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की l ज्ञापन
की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंजीनियर अजय कुमार यादव ने किया l
इस कार्यकर्म में चंदन चौरसिया मनोहर जयसवाल मुकेश सुमन रामेश्वर मिश्रा ताज मोहम्मद अंसारी रणजीत कुशवाहा
अतुल पांडे अमरदास यादव कन्हैया सिंह संदीप उपाध्याय रविशंकर सिंह नंद लाल युद्ध के
जिला अध्यक्ष संदीप यादव शंभू यादव अखिलेश शर्मा अयोध्या चौहान
दया शंकर राजेश जायसवाल और इंजीनियर आर पी मल्ल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
जानकी प्रसाद यादव ने नसीम खान मुन्ना खान आदिल खान तमकुहीराज से आकर पार्टी ज्वाइन किया l
उनके साथ में जिले के पूर्व अध्यक्ष नुरुल हुदा भी आए हुए थेl
