X-ray machine: विधायक व सी.एम.ओ ने डिजिटल एक्सरे मशीन का किया उद्घाटन, लोगों में खुशी की लहर
x-ray machine: जनपद कुशीनगर मे क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडे व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश कटारिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकहां पर डिजिटल एक्सरे मशीन का किया उद्घाटन। लोगों में खुशी की लहर।
डिजिटल X-ray machine का किया गया उद्घाटन
बताते चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां पर एक्स-रे मशीन (x-ray machine) की सुविधा न होने से मरीजो को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था ।
एक्स-रे मशीन लगवाने के लिए क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडे से अनुरोध किया था
Read also: hospital: अस्पताल इलाज के बहाने पहुंचा बुजुर्ग, डाॅक्टर को उर्दू में लिखा पत्र……
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां पर एक्स-रे मशीन (x-ray machine) के साथ
उसके ऑपरेटर की व्यवस्था करा कर मरीजो को एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराने का कष्ट करें!

जिस पर क्षेत्रीय विधायक ने शासन को पत्र देकर एक्स-रे मशीन (x-ray machine) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां पर लगवाने एवं उसके ऑपरेट के लिए कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की थी।
X-ray मशीन चलाने के लिए कर्मचारी की गई व्यवस्था
जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां पर
डिजिटल एक्स-रे मशीन (x-ray machine) के साथ कर्मचारी की व्यवस्था आज कर दी है।
जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा पारस नाथ गुप्ता, डा अरविंद कुमार,
पंकज जायसवाल, फर्मासिस्ट मनोज कुमार, मार्कण्डेय यादव,
वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक तिवारी, चंद्रप्रकाश तिवारी, द्विगविजय शर्मा,
अखिलेश उपाध्याय, आनन्द सिंह, राजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है
