Wild animals: बगीचे में बैठे 45 वर्षीय व्यक्ति पर जंगली जानवर ने किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
Wild animals: कुशीनगर जनपद के थाना क्षेत्र को0 पडरौना अन्तर्गत के जंगल कुरमौल में रविवार को सुबह घर के पास बगीचे में बैठे 45 वर्षीय व्यक्ति पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया।
शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देख जानवर बगल के एक गन्ने के खेत में चला गया।
परिजनों ने घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम जानवर की पहिचान करने में जुटी हुई है।
कुरमौल निवासी लालबहादुर चौहान उम्र लगभग 45 वर्ष रविवार सुबह करीब दस बजे घर के पीछे ही बगीचे में बैठे थे की पहले से घात लगाकर बैठा कोई हिंसक जंगली जानवर ने लालबहादुर पर हमला कर दिया।
अपने पंजे से वार कर गर्दन पर काट दिया। जिससे वह लहुलहान होकर गिर गए और शोर मचाने लगे। लालबहादुर की आवाज सुनकर लाठी,डण्डा लेकर घर वाले पीछे बागिचे में पहुंचे।
उसके बाद ग्रामीण भी पहुंच गये। तब तक बगल के गन्ने के खेत में चला गया। परिजनों द्वारा घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां ईलाज चल रहा है।
ग्रामीणों के सुचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने पद चिन्ह से जानवर की पहचान करने में जुटी हुई है। वन दारोगा रामध्यान पाण्डेय ने बताया की सुचना मिला है।
वन विभाग के टीम को मोकै पर भेजा गया है। उसके पद चिन्हो का पहचान किया किया जारहा है।
वाचर हरीकिशुन प्रसाद,डोमई चौहान, सिद्धार्थ कुमार,अमरजीत चौहान, ओमप्रकाश चौहान सहित सैकड़ों लोगों मौजूद रहे।
