Water logging: गांव में बने पंचायत भवन में जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही निजात
Water logging: हाटा के विकास खंड मोतीचक के गांव भलुही में बने सरकारी भवन जर्जर हो चुके हैँ। मरम्मत व रखरखाव के प्रति जिम्मेदार उदासीन हैँ।
वहीं जलजमाव की समस्या से भी ग्रामीणों को निजात नहीं मिल पा रही। गाव में बने एएनएम सेंटर के जर्जर होने से कोई स्वास्थ्य कर्मी उसमें निवास नहीं करता।
वहीं नौ लाख रूपये की लागत से बना आर आर सी सेंटर भी बेकार पड़ा है। गांव में बने पंचायत भवन में बरसात के दिनों में पानी टपकता है।
जलजमाव की समस्या से ग्रामीण परेशान
इसी प्रकार आंगनवाड़ी केंद्र भवन भी बदहाल पड़ा है। गांव में सफाई के लिए खरीदा गया टैंपो से कचरा ढ़ोने का कार्य नहीं हो रहा।
गांव में जलनिकासी के लिए बने नाले की सफाई न होने से जलजमाव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं।
पंचायत भवन के बदहाली के कारण पंचायत सहायक के पंचायत भवन पर न बैठने से प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए लोगों को भटकना पड़ता है।
सामुदायिक शौचालय व स्नान घर के बाहर गंदा पानी भी परेशानी का शबब बना हुआ है। उसी के बगल में अनीता देवी का घर है जो शौचालय के आस पास निकल रहे दुर्गंध से परेशान हैं।
शिकायत के बाद भी नाली का नहि हुआ निर्माण
गांव के निवासी सतीश सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान से नाली बनवाने के लिए कई बार शिकायत किया लेकिन नाली का निर्माण नहीं हो सका है।
जय सिंह ने कहा कि जलनिकासी की नाली दस कड़ी है। इस सरकारी नाली को कुछ दबंगों ने पाट दिया है। जिससे जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा है।
रामप्रताप सिंह ने कहा कि एएनएम सेंटर बदहाल होने से गर्भवती महिलाआें व नवजात शिशुआें को टीकाकरण के लिए 15 किलोमीटर दूर मथौली बाजार व हाटा जाना पड़ता है।
राधेश्याम सिंह ने कहा कि पंचायत भवन व आंगनवाड़ी केंद्र के परिसर में नाबदान का गंदा पानी बह रहा है।
जलनिकासी की समस्या का समाधान कराने के प्रति जिम्मेदार लोग मौन हैं।
प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह व पंचायत सचिव अमित यादव ने कहा कि ग्राम प्रचायत में स्थित जर्जर भवन के मरम्मत व जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।शीघ्र ही जलजमाव की समस्या का समधान भी कराया जायेगा।
