Water logging: उपजिलाधिकारी ने तीन गांवों में जलभराव की समस्या का निस्तारण किया
Water logging: कुशीनगर जिले के तीन गांवों में जलभराव की समस्या का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। गुरुवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने पड़रही, कोहरगड्डी और नारायणपुर का दौरा किया।
उन्होंने तीनों गांवों में जलभराव (Water logging) की समस्या का निस्तारण किया। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि तीनों गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जलभराव की समस्या की शिकायत की थी।
एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने बताया कि पड़रही – छितौनी संपर्क मार्ग के दाएं ओर सड़क के किनारे नाली का निर्माण शुरू कराया गया था।
फंडिंग के अभाव और सड़क पर अतिक्रमण से आधा ही कार्य हो पाया था। इससे ग्रामवासी जल भराव की समस्या से त्रस्त थे I
वर्ष 2022 में भी अतिवृष्टि के कारण इसी स्थान पर नाली निकलवाने का कार्य पर सहमति बनी।
लेकिन, शासन से फंड नही जारी किया गया। इस वर्ष पुन: बारिश के कारण जल भराव की समस्या आ रही थी।
जेसीबी से मलबा हटाकर मार्ग से आवागमन सुचारू कराया
तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों के सहयोग से पक्की नाली का निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया।

वहीं कोहरगद्दी गांव के भीतर आबादी से ग्रसित एक रास्ते का स्तर निचला होने के कारण जल भराव (Water logging) की समस्या थी। एक पुलिया पर पेड़ पौधे उग जाने के कारण मार्ग पर मलबा आ गया था।
कोहरगड्डी के ग्राम प्रधान का पद वर्तमान में खाली होने के कारण समस्याओं को क्षेत्रीय स्तर पर निस्तारण नहीं हो पा रहा था। तहसील प्रशासन ने जेसीबी से मलबा हटाकर मार्ग से आवागमन सुचारू कराया।
इसके अलावा कोहरगड्डी के निकट राजस्व गांव नारायणपुर में पुलिया के निकट घास-फूस रखकर जल निकासी का रास्ता बंद कर दिया गया था।
इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। तहसील प्रशासन ने मार्ग को ठीक कराकर यातायात सुचारू kra दिया है।
एसडीएम ने बताया कि तीनों जगहों पर जलनिकासी की समस्या का तीनों जगहों से समस्याओं को प्रमुखता से ठीक करा दिया गया है। भविष्य में ऐसी समस्या उत्पन नही होगी।
