VAAMSARTHI: वामसारथी योजना के तहत मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
कुशीनगर में वामसारथी (VAAMSARTHI) योजना के तहत रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती ट्विंकल झा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है और विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में अनन्या सिंह (92%), स्वेता सिंह (90.6%), गोल्डी सिंह (90%) और आकृति गुप्ता (85.15%) को सम्मानित किया गया।
इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में रितुल वरुण (91.5%), आशीष गुप्ता (91.2%) और विवेक गुप्ता (91%) को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया गया।
समारोह में सभी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कुशीनगर पुलिस परिवार ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए निरंतर प्रगति और सफलता की शुभकामनाएं दीं।
