UPPCS: छठवां स्थान लाने वाली सल्तनत परवीन का एसडीएम पद पर हुआ चयन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

UPPCS: छठवां स्थान लाने वाली सल्तनत परवीन का एसडीएम पद पर हुआ चयन

कुशीनगर UPPCS-2022 में 6th रैंक पर आने वाली सल्तनत परवीन

उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर चयनित हुई है।

- Advertisement -
- Advertisement -

जो उत्तर प्रदेश व बिहार के सीमा पर स्थित जनपद के तमकुहीराज तहसील के ग्राम सभा सलेमगढ़

की बेटी है। कितनी साधारण,सरल व सहज ये बेटी है।बताते चले की कुशीनगर जनपद के

सलेमगगढ़ दर्जी टोला, थाना तरया सुजान, तहसील तमकुहीराज के शानदार और

साधारण व्यक्तित्व के जनाब शमीम खान की बेटी सल्तनत परवीन ने UPPCS-2022 में 6 वां स्थान

हासिल करके उपजिलाधिकारी (SDM) पद पर चयनित हुई हैं।

अपने आपको इस मुकाम पर स्थापित करते हुए जनपद कुशीनगर का मान सम्मान बढ़ाया है।

सल्तनत परवीन की प्रारम्भिक पढ़ाई सलेमगढ़ उसके बाद इण्टर की पढ़ाई

लखनऊ अलीगंज में हुआ तथा इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ से कंप्यूटर साइन्स से बीटेक

करने के बाद उर्दू IAS स्टडी सेंटर से व फिर दिल्ली जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से

सिविल सर्विस की तैयारी उपरान्त ये अचीवमेंट मिला है,

इस सफलता में सल्तनत परलीन के माता-पिता का अहम योगदान है।

जो बिल्कुल साधारण परिवार से आते हैं।इस पद पर चयन की खबर मिलते ही शुभकामना देने वाले

लोगों का तांता शुरू हो गया। इसी क्रम में तमकुहीराज के विधायक डा असीम कुमार राय,

पूर्व विधायक पंडित नन्द किशोर मिश्र, भाजपा युवा नेता निलय कुमार सिंह,

पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार राम आधार दिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार रजनीश कुमार राय,

पत्रकार सुरेन्द्र नाथ दिवेदी, पत्रकार लल्लन गुप्त, पत्रकार अशोक कुमार द्विवेदी,

पत्रकार श्रीराम मिश्र, पत्रकार जितेंद्र भारतीय, पत्रकार मुकेश चौबे,

पत्रकार सतेन्द्र चौहान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सलेमगढ़ राजकुमार साह,

युवा व्यवसायी राजू रौनियार, गीताजंली मोबाइल शाप के मालिक उमेश चौरसिया ने बिटिया को

शुभकामना देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए है।

रिपोर्ट :अबुलैश अंसारी

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related