UGC NET :नेट परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले के तार कुशीनगर से जुड़े सीवीआई ने एक युवक को लिया हिरासत में
UGC NET: यूजीसी नेट परीक्षा में गड़बड़ी का तार कुशीनगर से भी जुड़ा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार की रात सीबीआई की टीम कुशीनगर पहुंची और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पडरौना कोतवाली में पूछताछ की।
सीबीआई टीम की इस पूरी कार्रवाई से पडरौना पुलिस को दूर रखा गया है, सिर्फ थाने के कक्ष का इस्तेमाल पूछताछ के लिए किया।
कुशीनगर जनपद पड़ोसी राज्य बिहार की सीमा से जुड़ा है। इस मामले मे कुशीनगर से कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही हैं, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 19 जून को यूजीसी नेट रद्द कर सीबीआई को जांच सौंपी है। इस परीक्षा में गोरखपुर में भी बस्ती के एक युवक को पकड़ा गया था। जांच में कुशीनगर के निखिल का नाम आया था।
इसी आधार पर सीबीआई टीम जांच कर रही है। सीबीआई के रडार मे कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के दो युवक थे। इसमें एक कोचिंग संचालक है।
जिले मे सीबीआई की आने की भनक मिलते ही कोचिंग संचालक फरार बताया जा रहा है। जबकि निखिल को सीबीआई टीम हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद अपने साथ ले गई।
कोटा में तीन साल से तैयारी कर रहा था
सिधुआ बाजार के रहने वाले व्यापारी बृजेश सोनी का पुत्र निखिल सोनी (20) बीते तीन वर्ष से कोटा में रहकर यूजीसी नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
इसके बाद वह लखनऊ आ गया। एक माह से वह अपने घर सिधुआ में था। बीते दिनों निखिल ने भी यूजीसी नीट की प्रवेश परीक्षा दी थी।
वह टेलीग्राम सोशल मीडिया पर यूजीसी नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र के प्रश्नों के कुछ भाग को पोस्ट किया था।
दिल्ली सीबीआई की टीम ने गोरखपुर मे बस्ती के पकड़े गये युवक द्वारा दी गई जानकारी और टेलीग्राम पर पोस्ट किए
प्रश्नों के आधार पर शुक्रवार को सीबीआई टीम सिधुआ बाजार निवासी बृजेश सोनी के घर पहुंची और निखिल के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन निखिल मौके पर नहीं मिला।
सीबीआई लैपटॉप और मोबाइल खंगाला
अगले दिन शनिवार को सीबीआई टीम ने निखिल को हिरासत मे लेकर घंटों पूछताछ करने के बाद अपने साथ ले गई।
सूत्रों की मानें तो सीबीआई टीम ने निखिल से पूछताछ के दौरान उसका लैपटॉप, मोबाइल भी खंगाली है। जिसमें अहम जानकारी मिलने की सूचना है।
