Tiranga Yatra: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा तिरंगा व जागरूकता रैली निकाल लोगों को दिया राष्ट्रवाद का संदेश
Tiranga Yatra: (कम्प्यूटर जगत ) पावानगर महावीर इंटर कालेज के छात्रों व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा व यातायात जागरूकता रैली निकाली गई।
छात्र छात्राओं के देश भक्ति पूर्ण नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। इस दौरान छात्र हाथों में बैनर व तख्तियां लिए हुए थे जिन पर यातायात के नियम, सावधानी के तरीके लिखे थे।
गुरूवार को विद्यालय परिसर में स्थित शहीद स्थल पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करने के बाद विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा व प्रधानाचार्य डा अक्षयबर पांडेय ने झंडी दिखाकर ति रैली को रवाना किया।
जो कालेज रोड, फोरलेन,बघौचघाट रोड, बाबू बाजार,हास्पिटल रोड होते हुए दुबारा विद्यायल परिसर में आकर समाप्त हो गई। अतिथियों ने कहा कि देश की आन बान शान तिरंगा है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से देश आजाद हुआ। युवा पीढ़ी को अपने इतिहास को समझना होगा। इससे राष्ट्रीय एकता मजबूत होगी।
विश्राम यादव, समीप राव, प्रतिमा पांडेय, नम्रता मिश्रा, रंजना पांडेय,नंदा पांडेय,जयनाथ प्रसाद,मनंजय तिवारी, संजय मिश्रा,चंद्रशेखर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
