Thief: छत के रास्ते मकान में चोरो ने घुसकर नगदी और लाखों के सोने का जेवर चुराकर हुए फरार
Thief: कुशीनगर में शनिवार की देर रात चोरों छत के रास्ते मकान में घुसकर नगदी और लाखों के सोने का जेवर चुराकर फरार हो गए।
सुबह परिजनों ने देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। घटना तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के अमवा दूबे की है।
यहां की रहने वाली प्रतिदिन की भांति शनिवार की रात भी भोजन करके सो गई।
सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा तो बन्द, है लेकिन सीढ़ी का फाटक खुला हुआ है।
घर में रखे बॉक्स का ताला टूटा हुआ तथा सारा सामान घर में बिखरा पड़ा है।
बेटी के विवाह के लिए रखे गए सोने के आभूषण, सोने की पाँच अंगूठी, चाँदी की तीन पाजेब, दो सोने के दो झुमके और चार सोने की खील सहित 12 हजार रुपए थे।
नशीला पदार्थ सुंघाकर घर वालों को पहले किया बेहोश
फूला देवी ने बताया कि चोरों ने उन्हें और उनकी बेटी को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर पहले बेहोश कर दिया।
क्योंकि सीढ़ी के रास्ते में ही वह सोयी हुई थी। इस दौरान पुलिस ने पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला।
जिसमें देर रात 1:40 बजे कुछ लोग फूला देवी के घर की तरफ जाते और सुबह तीन बजे वापस आते दिख रहे हैं।
इसके पूर्व रुदवलिया निवासी चिखुरी यादव के घर बीते मई माह में, अंशुमान चौहान के घर जुलाई माह में हजारों की चोरी,
नौ अगस्त को चौहान टोला निवासी ओमप्रकाश चौहान के यहाँ से 66 हजार नगद व लाखों के जेवरात तथा
मुकामी टोले में ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में चोरी के साथ ही वीरेन्द्र व सुन्दरेश चौहान की मोबाइल के अलावा बरवा राजापाकड़ के गदियानी टोला
निवासी शौकत गद्दी की 60 हजार रुपए की भैंस चुराने में सफल रहे। इनमें से किसी भी मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
