Tehsil Bhavan: 905.23 लाख की लागत से बनने वाली नवनिर्मित तहसील के भवन में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने से छत से पानी रिसने व दरारें पङी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tehsil Bhavan: 905.23 लाख की लागत से बनने वाली नवनिर्मित तहसील के भवन में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने से छत से पानी रिसने व दरारें पङी

खड्डा, कुशीनगर 905.23 लाख की लागत से बनने वाली नवनिर्मित तहसील के भवन में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण जहां ऊपरी मंजिल की छत से पानी रिसने व दरारें दिखाई देने लगी है। वही उप जिलाधिकारी न्यायालय की दीवार क्रेक कर गई है जिससे तहसील भवन निर्माण की गुणवत्ता कटघरे में खड़ी हो गई है।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश जल निगम गोरखपुर c&s यूनिट सेकंड द्वारा पूरे तहसील भवन निर्माण के साथ आवास व अन्य कार्य कराए जाने थे। तहसील भवन बनने के उपरांत ही आनन-फानन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 29 मार्च 2023 को रंगाई पुताई करा कर इसका उद्घाटन करा दिया गया। हल्की बरसात होने के दौरान उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष संख्या एक के ऊपर लंबे दायरे में दीवाल का क्रेक दिखाई देने लगा है

- Advertisement -
- Advertisement -

साथ ही ऊपरी मंजिल की छत भी रिसने लगी है इतना ही नहीं तहसील परिसर में आने वाले फरियादियों के लिए लैट्रिन रूम व बाथरूम की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ग्रीन ग्रास जो तहसील परिसर के बाहर सुंदरीकरण के लिए लगाई गई थी वह भी बरसात ने बर्बाद कर दिया है कैंपस में लाइट, पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। पूरे तहसील परिसर में बाहर से जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी जगह जगह लगा हुआ है

इतना ही नहीं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में एडवोकेट अनूप कुमार मिश्रा का कहना है कि मानक के हिसाब से कार्य नहीं होने के कारण 3 महीने के अंदर तहसील भवन की दीवारो में कई जगह दरारे दिखने लगी है एवं ऊपर छत से पानी रिस रहा है साथ ही एसडीएम न्यायालय की फर्स भी उखड़नी शुरू हो गई है।जो निमार्ण की गुणवत्ता को कठघरे में खड़ा कर रही है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related