surgery room:विधायक के अथक प्रयास से सर्जरी कक्ष का हुआ शुभारंभ
surgery room: जनपद कुशीनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तूर्कहां खड्डा पर
क्षेत्रीय विधायक विधायक विवेकानंद पाण्डेय के अथक प्रयास से सर्जरी कक्ष का शुभारंभ हुआ।
इस दौरान विधायक विवेकानंद पांडे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी
डॉक्टर सुरेश पटेरिया ने फीता काट कर कक्ष का उद्घाटन किया।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि खड्डा पी एच सी और सी एच सी पर
सर्जरी चिकित्सक के नहीं रहने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था
इस समस्या को सीएमओ सामने रखा तो उन्होंने चिकित्सक की व्यवस्था किया
तथा एक कक्ष के साथ सर्जरी के सभी सामानों की खरीद करा कर आपरेशन की व्यवस्था करा दिया।
हमारी सोच है कि इस क्षेत्र में अच्छी चिकित्सा व्यवस्था मिले । यहां महिला चिकित्सक भी है
जो महिलाओं की चिकित्सा देख रही है प्रतिदिन लगभग 150मरीज पी एच सी पर आने लगे हैं
इसके लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डा पी एन गुप्ता वधाई के पात्र हैं।
