Sugar Mill: आईपीएल चीनी मिल खड्डा में 23 मार्च से फ्री पर्ची पर गन्ना खरीदारी हूई शुरू
Sugar Mill: कुशीनगर जिले के खड्डा स्थित इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) चीनी मिल ने किसानों के लिए अहम घोषणा की है। मिल प्रशासन ने 23 मार्च 2026 से “फ्री पर्ची” पर गन्ना खरीद शुरू कर दी है।
मिल के यूनिट हेड एन.पी. सिंह और केन हेड सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य एवं अतिरिक्त कैलेंडर की सभी पर्चियां जारी की जा चुकी हैं। अब जिन किसानों के पास पर्ची नहीं है, वे भी अपनी उपज सीधे मिल गेट पर “फ्री पर्ची” के माध्यम से बेच सकते हैं।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपना पूरा आपूर्ति योग्य गन्ना 26 मार्च 2026 तक मिल में पहुंचा दें। मिल प्रशासन के अनुसार, 26 मार्च को यार्ड में मौजूद समस्त गन्ने की पेराई के बाद पेराई सत्र 2025-26 का अंतिम रूप से समापन कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही किसानों को यह भी सलाह दी गई है कि चीनी मिल की बढ़ी हुई पेराई क्षमता को देखते हुए वे अपने गन्ना क्षेत्रफल में वृद्धि करें।
आगामी सत्र की तैयारी के लिए किसान अपने पास गन्ना बीज सुरक्षित रखें और उसी के आधार पर मिल को भविष्य में पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें।
मिल प्रशासन का मानना है कि किसानों के सहयोग से अगले सत्र में गन्ना आपूर्ति और उत्पादन दोनों में बढ़ोतरी संभव होगी।
