Sugar Company: वैदिक मंत्रोचारण के साथ हुआ पेराई सत्र का शुभारंभ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Sugar Company: वैदिक मंत्रोचारण के साथ हुआ पेराई सत्र का शुभारंभ

आई पी एल चीनी मिल के पेराई सत्र 2023-24 का समारोह पूर्वक हुआ शुभारम्भ

Sugar Company:आई पी एल चीनी मिल खड्डा का पेराई सत्र

- Advertisement -
- Advertisement -

वर्ष 2023-24 का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभारम्भ कुशीनगर सांसद

विजय कुमार दुबे व क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय व प्रवंधक एन पी सिंह ,गन्ना प्रबंधक सुधीर कुमार,के साथ

क्षेत्र के किसानो के साथ फीता काटने के उपरांत मिल के डोंगा में गन्ना डालकर किया गया।

वताते चले कि आई पी एल चीनी मिल खड्डा के वर्तमान पेराई सत्र का

शुभारम्भ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को सामान्य

प्रवंधक एन पी सिंह व केन मैनेजर सुधीर कुमार द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच मिल के

डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र 2023-24 का शुभारम्भ किया गया।

इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे व क्षेत्र के विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने

पेराई सत्र के शुभारम्भ पर सभी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि

इस पिछड़े क्षेत्र में स्थापित चीनी मिल के चलने से किसानो को राहत मिलेगा।

Sugar Company के जीएम एन पी सिंह ने कहा कि यह फैक्ट्री इस क्षेत्र के

लोगो एवं किसानो के खुशहाली व सम्पन्नता के लिए दृढ़ संकल्पित है।

किसानों के लिए गन्ना वीज की व्यवस्था,रोगों के निराकरण के लिए दवा की व्यवस्था,

व्याज में छूट दी जाएगी साथ ही दवा छिड़काव ड्रोन से किया जायेगा।

यह भी पढ़ें :Sugar company:वैदिक मंत्रोचारण के साथ हुआ पेराई सत्र का शुरूआत

मिल अपने तरफ से ड्रोन देगी।इस सत्र के लिए 8425 हजार हेक्टेयर भूमि का सर्वे हुआ है

जिसमें 65लाख 49 हजार कुन्तल गन्ना उत्पादन का अनुमान है।

गन्ना आयुक्त द्वारा 25 लाख कुन्तल पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मिल अपनी पूरी क्षमता का उपभोग करेगी ।हमें विश्वास है इस क्षेत्र के गन्ना किसानों,

जनप्रतिनिधियों का पहले की तरह सहयोग मिलता रहेगा इस दौरान

गन्ना प्रबंधक सुधीर कुमार उप जिलाधिकारी खड्डा आषुतोष कुमार,

एच ओ डी इंजिनियरिंग विजय कुमार मिश्रा, उदय प्रताप सिंह नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा,

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ नीलेश मिश्रा, हरि सिंह, रमाशंकर सिंह,

प्रधान संघ जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी एस एच ओ नीरज कुमार राय,

मिठाई यादव (पूर्व केन यूनियन अध्यक्ष) मुन्ना सिंह ,एमपी सिंह, राघवेंद्र सिंह ,वीरेंद्र सिंह,

साधु मिश्रा ,आलोक तिवारी, अतुल दुबे , सहित सभासद गण और भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related