Sugar company:वैदिक मंत्रोचारण के साथ हुआ पेराई सत्र का शुरूआत
सेवरही चीनी मिल के पेराई सत्र 2023-24 का समारोह पूर्वक हुआ शुभारम्भ
sugar company: कुशीनगर यूपी सुगर कम्पनी प्राईवेट लिमिटेड सेवरही का
पेराई सत्र वर्श 2023-24 का विधिवत पूजा पाठ व वैदिक मंत्रोचारण के
बीच पेराई सत्र का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक डा0 असीम कुमार व उप गन्ना आयुक्त
देवरिया एपी सिंह द्वारा फीता काटने के उपरांत अधिशासी निदेशक
वाई.पी.सिंह आदि के साथ डोंगा में गन्ना डालकर किया गया।
दी यूपी Sugar Company प्राइवेट लिमिटेड के वर्तमान पेराई सत्र का
शुभारम्भ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को विधिवत पूजन अर्चन के उपरान्त
बैलगाड़ी पर आये गन्ना को तौल करा मिल प्रबन्धन द्वारा आगन्तुको के साथ
मिल के डोंगा में वैदिक मंत्रोचार के बीच गन्ना डालकर पेराई सत्र 2023-24 का शुभारम्भ किया गया।
sugar company
इस दौरान तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा0 असीम कुमार ने
पेराई सत्र के शुभारम्भ पर सभी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में
स्थापित चीनी मिल के चलने से किसानो को राहत मिलेगा। सुगर फैक्ट्री के
अधिशसी निदेशक वाई.पी. सिंह ने कहा कि यह फैक्ट्री इस क्षेत्र के लोगो एवं किसानो के
खुशहाली व सम्पन्नता के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस क्षेत्र के गन्ना किसानों,
sugar company
प्रतिनिधियों का पहले की तरह सहयोग मिलता रहेगा। इस दौरान गन्ना प्रबंधक प्रमोद कुमार,
कारखाना प्रबंधक़ जसवंत सिंह बघेल, गन्ना प्रबंधक पीएन शाही, स्टोर मैंनेजर अनिल कुमार झा आदि सक्रिय रहे।
यह भी पढ़े :Sugarcane price:किसानों के लिए राहत,मिलों ने शुरू किया गन्ना मूल्य भुगतान
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक डॉ असीम कुमार,
कसया विधायक पीएन पाठक, एसडीएम तमकुहीराज विकास चन्द्र,
सीओ जितेन्द्र सिंह कालरा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्र,
चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष श्यामसुन्दर विश्वकर्मा,
sugar company
ग्राम प्रधानसंघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, शाकिर अली, अमित राय,
धीरेंद्र उर्फ राजू राय, विरेन्द्र यादव, उमाशंकर श्रीवास्तव, पूर्व चैयरमेन आनन्द प्रकाश राय,बृजभूषण मिश्र,
वीरेंद्र यादव, शंभु राय, सुनील कुमार मिश्रा, अरविंद सिंह पटेल,
रमेश सिंह, उर्फ ओशियर सिंह, अवधेश रायआदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
