Strike: सीएचसी पर आशा कार्यकत्रियों का लगातार चौदहवें दिन भी धरना जारी
प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर धरना दे रही है आशा बहुवे
Strike:नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को आशा बहू कल्याण समिति के बैनर तले और नेबुआ नौरंगिया ब्लाक अध्यक्ष राजकुमारी भारती के नेतृत्व में सैकड़ो आशा कार्यकत्रियों ने ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए अपने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरनारत रही।
आशा बहुओं ने कहा कि 19 फरवरी से ही अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल किये हुए हैं।
उनकी प्रमुख मांगों में प्रोत्साहन राशि हटाकर निश्चित मानदेय दिए जाने,आशा बहुओं को 18 हज़ार और आशा संगिनियों को 24 हज़ार रुपये मानदेय दिए जाने,
मृतक आशा आश्रित के परिवार के सदस्य को उसी पद पर समाहित किये जाने,50 लाख रुपये का बीमा व आशा बहुओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग है।
प्रदर्शन करने वालों में मालती देवी, कलावती, संध्या पटेल, बबिता, मीरा, सुंदरी, विद्धोत्मा, साधना, रेशमा और संगीता आदि सहित सैकड़ों आशा बहुएं शामिल रहीं।
