जनपद स्तरीय जूनियर बालक-बालिका प्रतियोगिताएं 14 व 15 जुलाई को होंगी आयोजित
कुशीनगर मे जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर बालक / बालिका वर्ग की निम्न प्रतियोगिताओं काआयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में कराये जाने हेतु शासन से स्वीकृति प्रदान की गयी है।
जिसके अनुसार जिला स्तरीय जूनियर बालक / बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने विवरण के क्रम में बताया कि जिला स्तरीय जुनियर आयु वर्ग तैराकी बालक/बालिका प्रतियोगिता,जिला स्तरीय जुनियर आयु वर्ग एथलेटिक्स बालक/बालिका प्रतियोगिता, एवं जिला स्तरीय जुनियर आयु वर्ग हॉकी बालक प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 14 जुलाई 2025 प्रातः 10:00 बजे से होगा।
इसी प्रकार जिला स्तरीय जुनियर आयु वर्ग फुटबाल बालक प्रतियोगिता, जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग कुश्ती बालक प्रतियोगिता एवं जिला स्तरीय जुनियर आयु वर्ग बास्केटबाल बालिका प्रतियोगिता, दिनांक 15 जुलाई 2025 प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा।
उन्होंने जनपद कुशीनगर के समस्त प्रधानाचार्यगण व सम्बन्धित खेल के सचिवगण से अनुरोध किया है कि अपने-अपन स्कूल/कॉलेज व क्लबों व संस्थानों से खिलाड़ियों को उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला खेल कार्यालय, स्पोर्टस स्टेडियम-कुशीनगर में निर्धारित समय व तिथि पर भेजने का कष्ट करें।
व्यक्तिगत खेलो में प्रथम / द्वितीय/तृतीय एवं टीम गेम में प्रथम, द्वितीय, स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों टीमों को खेल विभाग के मानक के अनुसार केवल पुरस्कार प्रदान किया जायेगा तथा प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क है।
प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करना होगा।
