SO: एस ओ हनुमानगंज ने 15 वर्ष पूर्व मां- बाप की साया उठ जाने वाली बहनों के साथ मनाया रक्षाबन्धन
SO: कुशीनगर। पवित्र रिश्ता रक्षाबन्धन त्योहार को एस ओ हनुमानगंज अजय कुमार पटेल ने मताहतों के साथ नगर पंचायत छितौनी के एक वार्ड में 15 वर्ष पूर्व एक हादसा में मा- बाप को गवा देने वाली बिना भाई के दो बहनों के साथ मनाया।
उन्हें रक्षाबन्धन की शुभकामना देते हुये भविष्य में हर सम्भव मदद करने की वादा भी किया।
- Advertisement -
- Advertisement -
उन्होने इस दौरान कहा कि रक्षाबन्धन की त्योहार अन्य त्योहारों से अलग व पवित्र सम्बन्धों का एक डोर होता है।
जो नारी जाति को सम्मान व रक्षा करने के लिये एक कच्चा धागा के रुप में शपथ लेते है।
हम सभी को असहाय, कमजोर बहनों के लिये एक रक्षक बनकर उनकी मान – सम्मान की रक्षा करनी चाहिये। यही मानवता की उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस दौरान हेड कास्टेबल अरविन्द गिरी, कास्टेबल धीरज कुमार, रणविजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
