Smuggler:चण्डीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब व वाहन के साथ दो अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
smuggler:जनपद में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन/निष्कर्षण के विरुद्ध
चलाये जा रहे अभियान के क्रम में खड्डा थाना क्षेत्र की पुलिस व सालिगपुर चौकी के सिपाहियों ने
एनएच 28B पर 207 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। हरियाणा से मुजफ्फरपुर जा रही
एक डीसीएम ट्रक से शराब को पकड़ा गया, जो कि दवा के नाम पर ले जा रहे थे।
सालिगपुर चौकी पर 30 लाख रुपए की शराब पकड़ी गई। पुलिस ने ट्रक चालक व खलासी को भी
गिरफ्तार कर लिया है।एसएचओ खड्डा अमित शर्मा ने बताया कि भोर के समय मुखबिर से सूचना मिली।
रात में ही शराब की एक ट्रक हरियाणा से चलकर एनएच 28b के रास्ते बिहार प्रदेश के मुजफ्फरपुर जाने वाली है।
इसी सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा के साथ सालिगपुर चौकी पर मौजूद
सिपाहियों को पनियहवा की ओर से आने वाली प्रत्येक गाड़ियों का तलाशी करने का आदेश निर्देश दिया।
बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने ट्रक की ली तलाशी देर रात 12 बजे सालिगपुर चौकी पर पहुंचकर
जगह जगह बैरिकेडिंग लगाकर गाड़ियों की तलाशी लेने लगे। इसी दौरान रात्रि लगभग 2:40 बजे के करीब
एक डीसीएम ट्रक आती दिखाई दी। जिसे सिपाहियों ने ड्रैगन लाइट के इशारे से रोकना चाहा, लेकिन ट्रक तेज होने के
कारण निकल रही थी। जिसे सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ा। ट्रक पर पूरी तरह कंपनी का सील लगा हुआ था।
ट्रक चालक ने बताया कि गाड़ी में दवा रखी हुई है। संदेह होने पर पुलिस ने सील तोड़कर ट्रक की तलाशी लिया।
ट्रक में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक के चालक कृष्णन उर्फ कृष्ण निवारी
पानीपत हरियाणा व खलासी उत्तम सिंह को हिरासत में लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में
प्र0नि0 अमित शर्मा, उ0नि0 प्रमोद कुमार गौतम, उ0नि0 श्री शर्मा सिंह यादव, हे0का0 मणीन्द्र कुमार राय, का0 चन्द्न
यादव, का0 राघवेन्द्र मिश्रा, का0 हरी अनुग्रह सिंह, का0 चन्द्न प्रकाश मिश्रा, का0 रामनिवास, का0 अवनीश सिंह, शामिल रहे।
