smuggler: जनपद कुशीनगर के तहसील खड्डा अन्तर्गत हनुमानगंज थाना क्षेत्र में एडीएम सहित
अपर पुलिस अधीक्षक तथा उप जिलाधिकारी व खनन अधिकारी की
टीम ने खनन स्थान का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग से आते हुए
एक ट्रैक्टर ट्राली पर बालू लदी होने को देख। वाहन चालक से कागजात की मांग की गयी।
कोई कागजात नहीं दिखा पाने के कारण अवैध पाए जाने पर उसे हिरासत में लेते हुए
हनुमानगंज पुलिस को सुपुर्दगी में दे कर उक्त आरोपी के विरुद्ध
उप जिलाधिकारी के तहरीर पर एमवी एक्ट में चालान कर दिया गया।
इस संबंध में जिला खनन अधिकारी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवी दयाल बर्मा को
सूचना मिली की छितौनी बगहा रेल सह पुल के नजदीक नारायणी नदी के दियारे के खड्डा क्षेत्र के
एहतमाली करमहवा के सरेह से बालू तस्कर अवैध खनन कर बालू निकाल रहे हैं।
इस सूचना पर अपर जिलाधिकारी ने आनन-फानन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह,
उप जिलाधिकारी विकास चंद्र ,नायब तहसीलदार रवि यादव, हल्का लेखपाल धीरज शुक्ला सहित हनुमानगंज थाने के
एसएचओ रामसहाय चौहान तथा उनके मातहतों को लेकर हाईवे पर वालू तस्करों की टोह लेने लगे।
रात 12 बजे के बाद एक बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। जिसको रुकने का इशारा किया गया
तो ट्रैक्टर ट्राली का ड्राइवर छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गया।
उसी समय रास्ते से गुजर रहे बिगाड़ू उर्फ किशोर पुत्र फेकू निवासी पनियहवा को संदिग्ध मानते हुए
उसके लाख कहने पर कि मैं दुकान में सोने जा रहा हूं लेकिन इससे इत्तेफाक न रखते हुए
उप जिला अधिकारी की तहरीर पर उसे पावबंद करते हुए उसके
पास से एक एंड्राइड मोबाइल तथा उसकी बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विदित हो कि शासनादेश तथा पुलिस अधीक्षक के वालू खनन रोकने के सख्त आदेश के वाद
जरूरतमंद लोगों को भी अपने पक्के मकान के निर्माण करने में भारी दिक्कत आ रही है।
