तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने SIR को लेकर की समीक्षा बैठक

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने SIR को लेकर की समीक्षा बैठक

SIR: हाटा तहसील सभागार में मंगलवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति को लेकर एक महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को बताया गया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण SIR का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध है, जिसका प्रारंभ 4 नवंबर से किया जा चुका है। वर्तमान में प्रपत्रों के वितरण के बाद संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है।

तहसीलदार जया सिंह ने बैठक में कहा कि SIR कार्य को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ मतदाताओं की जागरूकता भी आवश्यक है।

- Advertisement -
- Advertisement -

उन्होंने अपील की कि बीएलओ (BLO) द्वारा दिए गए फॉर्म को मतदाता सही तरीके से भरकर समय से पहले अपने बीएलओ को जमा करें, जिससे संशोधन एवं सत्यापन का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब से नामावली पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने सभी राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों से क्षेत्रवार SIR प्रगति का विवरण प्राप्त किया और निर्देश दिए कि प्रत्येक कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से निरीक्षण कर कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करें।

उन्होंने कहा कि प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो, इसके लिए टीम को सतर्कता के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में उपस्थित सभी राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों ने आश्वासन दिया कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अधिकतम कार्य पूर्ण कर उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे। तहसील प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया कि फील्ड स्तर पर मतदाताओं को SIR से जुड़े निर्देशों की जानकारी दी जाए, ताकि नामावली पुनरीक्षण में किसी भी प्रकार की समस्या न आए।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...