Shop: शान्ति पूर्ण माहौल में छठवीं बार में निपट गया सकुशल व पारदर्शी कोटे का चयन
Shop: कुशीनगर के विकास खण्ड विशुनपुरा कण्ठी छपरा गाँव में कोटे की दूकान का चयन बुधवार को
शांतिपूर्ण माहौल के बीच सकुशल निपट गया । दो दावेदारों में सीमा देवी पत्नि संजय के नाम का चयन गाँव के
सर्वाधिक उपभोक्ताओं ने किया जिससे वे नयी दुकानदार के रूप में नियुक्त की गयीं।
उक्त गाँव में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तय की गयी पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार 05 जुलाई 2023 बुधवार को
कोटे की दुकान का चयन करने हेतु विशुनपुरा ब्लॉक के नियुक्त किये गये अधिकारी व कर्मचारी अपने
नियत समय के अन्दर पहुँच चुके थे। कण्ठी छपरा गाँव के प्राथमिक सह उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में
कोटेदारी के लिये दो दावेदारों सीमा देवी पत्नि संजय व प्रियंका कुमारी पुत्री हरिशंकर द्वारा अपने-अपने पक्षों के
समर्थन में कार्ड धारकों को अलग अलग बैठाया गया था । चयन की प्रक्रिया ब्लॉक के नियुक्त
अधिकारियों ने प्रारम्भ करवा सबसे पहले राशन कार्डों की जाँच करवायी जिसके बाद दोनों दावेदारों के पक्ष में
अलग अलग बैठे राशन कार्ड धारकों की गिनती ब्लॉक अधिकारी ने पुलिस बल की देख रेख में शुरू की ।
दोनों पक्षों से की गयी गिनती के क्रम में दावेदार रहीं सीमा देवी के पक्ष में तीन सौ चौसठ व दूसरी दावेदार रहीं
प्रियंका कुमारी के पक्ष तीन सौ अठ्ठाइस राशन कार्ड धारक समर्थन में आये ।

इसके बाद पक्ष के समर्थकों की गिनती के अनुसार सीमा देवी के पक्ष में प्रियंका कुमारी से अट्ठाइस समर्थक ज्यादे रहे
जिसके कारण सीमा देवी पत्नि संजय को राशन की दूकान का नये कोटेदार के रूप में
एडीओ पँचायत भगवन्त कुशवाहा ने घोषणा की । इस मौके पर ब्लॉक विशुनपुरा के नामित अधिकारियों में
एडीओ पँचायत भगवन्त कुशवाहा, एडीओ एजी सुग्रीव शुक्ला,
ग्राम विकास अधिकारी अनूप दूबे व अन्य ग्रामविकास अधिकारी दिलीप कुमार के
अलावे एसओ राजकुमार बरवार की मौजूदगी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही ।
