Seminar: विधायक ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर संगोष्ठी का किए शुभारंभ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Seminar: विधायक ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर संगोष्ठी का किए शुभारंभ

Seminar: कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर कस्बे के एक निजी मैरेज हाल में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें विकास खण्ड के सभी ग्राम प्रधान, प्राथमिक व जुनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित प्रबंध समिति के लोगों ने भाग लिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

विद्यालयों के प्रबंध समिति सदस्य सभी का सामूहिक प्रयास बहुत जरुरी

मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर संगोष्ठी (Seminar) का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि बेसिकशिक्षक विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रम जैसे डीबीटी, आपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत मिशन आदि की सफलता के लिए शिक्षक ग्राम प्रधान सहित विद्यालयों के प्रबंध समिति सदस्य सभी का सामूहिक प्रयास बहुत जरुरी है।

इसके लिए शिक्षक सबका सहयोग लेकर कार्य करें तो निश्चित ही बेहतर परिणाम सामने आयेंगे।

खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय पाल नारायण तिवारी ने कहा कि शासन के मंशा के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग में गरीब असहाय और वंचित वर्ग के बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें विद्यालय की ओर आकर्षित किया जाए।

इसके अलावे विद्यालय परिसर में स्वच्छता पर भी ध्यान दिया जाय। संगोष्ठी को प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विद्यासागर पाण्डेय, जुनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष रामेश्वर सिंह,जूनियर शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री कलमदानी सिंह जीतेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया।

संगोष्ठी का संचालन आरती दुबे ने किया।इस दौरान बीएस त्रिपाठी, शंभू बरनवाल, सुबोध कुमार सिंह, शंभू सिंह, अजीत राय, जनार्दन कनौजिया, विक्रम गुप्ता मनीष यादव,संदीप त्रिपाठी, अखण्ड प्रतात शाही, मंजू सिंह, इन्दु गोंड, उषा सिंह, अरुण राय आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...