Self protection: महिलाओं व बालिकाओं को दीं गई आत्म सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारीयां 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Self protection: महिलाओं व बालिकाओं को दीं गई आत्म सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारीयां

Self protection: कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के

पर्यवेक्षण में “मिशन- शक्ति अभियान” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जागरूक करने

- Advertisement -
- Advertisement -

हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम व महिला बीट आरक्षियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले

आस- पास जागरुकता कार्यक्रम का किया आयोजन

स्कूल / कालेजों, गांवों/कस्बो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस- पास जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

जिसमें महिलाओं/ बालिकाओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए

महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न कानूनों यथा- घरेलू हिंसा से संरक्षण अधि0, दहेज प्रतिषेध अधि0,

कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधि0, अनैतिक व्यापार निवारण अधि0, पाक्सो एक्ट,

बाल विवाह प्रतिषेध अधि0, बाल श्रम कानून एवं भारतीय दण्ड संहिता में महिलाओं की गरिमा के विरूद्ध विभिन्न अपराधों आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर पर किया फोकस

महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर / फोरम- वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112,

इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन- मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन नम्बर-1076, चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098, वन स्टाप सेण्टर-181, साइबर हेल्प लाइन 1930,

स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन 102, एम्बुलेंस सेवा-108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क,

जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...