Saraswati Law College: सरस्वती लॉ कॉलेज का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम  हुआ आयोजित 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Saraswati Law College: सरस्वती लॉ कॉलेज का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम हुआ आयोजित

Saraswati Law College: नौरंगिया ग्रामसभा में सरस्वती लॉ कॉलेज का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन द्वारा आरम्भ हुआ। शिलान्यास एवं भूमि पूजन के उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक खड्डा पूर्णमासी देहाती, वरिष्ठ भाजपा नेता नथुनी कुशवाहा, पूर्व विधायक भाजपा दीपलाल भारती , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव तथा सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

कुशीनगर के प्रथम लॉ कॉलेज की स्थापना के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ पूर्णमासी देहाती ने क्षेत्रीय विकास के लिए शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण अंग बताया। कार्यक्रम के आयोजक प्रबंध निदेशक पवन दूबे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकास सड़कों और बिजली की उपलब्धता भर नहीं है।

 

यह सभी क्षेत्रों में होना चाहिए। जब तक क्षेत्र में औद्योगिक निवेश, रोजगार , चिकित्सा और व्यापार के अवसर नहीं बढ़ेंगे समुचित विकास नहीं होगा।

सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज शिक्षा के विकास हेतु सतत् प्रयत्नशील है और इसी कड़ी में तीन वर्षीय एवं पांच वर्षीय विधि स्नातक पाठ्यक्रम सरस्वती लॉ कॉलेज नौरंगिया में शुरू होने जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता नथुनी कुशवाहा ने किया।

आयोजन में प्रमुख रूप से हरीश राणा, केन यूनियन चे संजय राव जी, रामकोला केन यूनियन चेयरमैन शांति शाही जी, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पाण्डेय, सुनील प्रजापति,संतोष जायसवाल, सपा नेता अमर जायसवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बिरहा गायिका सुनीता यादव के लोकगीतों पर श्रोता झूम उठे। कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्र ने किया।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related