Sampoorn samaadhaan divas:जिलाधिकारी व पुलिस अधिक्षक ने सुनी फरियादियों की शिकायत, जिलाधिकारी बोले- लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई होगी
sampoorn samaadhaan divas: कुशीनगर के तमकुहीराज जिलाधिकारी उमेश मिश्र और पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्र की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 46 मामले आए। जिसमें राजस्व के 6 मामले मौके पर निस्तारित कर शेष 40 शिकायतों को संबंधित विभाग को भेज दिया गया।
जिलाधिकारी बोले- लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई होगी
जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा है कि आम जनता की शिकायत को गंभीरता से संज्ञान लेकर तत्काल समाधान किया जाए।
फरियादी की मूल समस्या का समाधान न्याय पूर्ण एवं वैधानिक तरीके से किया जाना है।
फर्जी आख्या रिपोर्ट के आधार पर शिकायती पत्र का निस्तारण और लापरवाही करने वाले जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 18, पुलिस विभाग 12, विकास विभाग 6 एवं अन्य विभाग के 10 मामले सहित कुल 46 मामले आए।
जिसमें राजस्व के 6 शिकायती पत्र का मौके पर निस्तारण कर शेष शिकायती पत्र को संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश के साथ
संबंधित विभाग को भेज दिया गया। इस दौरान जिला और तहसील स्तरीय सभी अधिकारी मौजूद रहे।
