Samaadhaan Divas: कड़ाके की ठंड में डीएम व एसपी का इंतजार कर रहे फरियादियों में जगी न्याय की उम्मीद

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Samaadhaan Divas: कड़ाके की ठंड में डीएम व एसपी का इंतजार कर रहे फरियादियों में जगी न्याय की उम्मीद

Samaadhaan Divas: कुशीनगर जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड,घने कोहरे और शीतलहर के बीच भी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तहसील खड्डा परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

ठंड से बचाव के लिए फरियादी अलाव जलाकर जिलाधिकारी के आने का इंतजार करते नजर आए, जिनमें न्याय मिलने की उम्मीद साफ दिखाई दी।

- Advertisement -
- Advertisement -

94 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में खड्डा तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 94 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

इनमें से 11 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 83 मामलों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को सौंपा गया।

विभागवार विवरण के अनुसार राजस्व विभाग से प्राप्त 38 शिकायतों में से 6 का निस्तारण मौके पर किया गया। पुलिस विभाग से 16, पुलिस एवं राजस्व के संयुक्त 7 तथा विकास विभाग से प्राप्त 9 शिकायतों का निस्तारण मौके पर संभव नहीं हो सका।

अन्य विभागों से प्राप्त 24 शिकायतों में से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

अलाव जलाने एवं रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का निर्देश 

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शीतलहर से प्रभावित गरीब एवं असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल वितरित कर राहत प्रदान की गई।

जिलाधिकारी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी उपजिलाधिकारियों को अलाव जलाने एवं रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र सहित सभी ग्राम सभाओं की सरकारी भूमि की वर्तमान स्थिति का विस्तृत विवरण शीघ्र तैयार करने तथा किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में परियोजना निदेशक पीयूष, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा राकेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका सहित जनपद एवं तहसील स्तर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...