Sahara India का भुगतान नहीं मिलने पर परिवार सहित तहसील पर दिया धरना

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Sahara India का भुगतान नहीं मिलने पर परिवार सहित तहसील पर दिया धरना

Sahara india में जमा कर्ताओं की पूंजी को पोर्टल के माध्यम से एक मुश्त में अदायगी नही करने से

क्षुब्ध होकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने सपरिवार तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पहुंच

- Advertisement -
- Advertisement -

अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। तहसील मुख्यालय पहुंच धरना आंदोलन कर रहे

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने प्रशासन को चेतावनी दिया कि जब तक सहारा इंडिया में

जमा ग्राहकों की पूंजी सरकार वापस नहीं कराएगी तब तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

धरना आंदोलन पर सपरिवार बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य

मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामअधार तिवारी अपने पत्नी व पुत्र के साथ

बैनर पोस्टर लगा तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरना  आंदोलन करने लगे।

यह भी पढ़ें :-Sahara india का बड़ा फैसला,एक बार में भेजा जायेगा पूरा पैसा,पढ़े पूरी ख़बर

धरना आंदोलन पर सपरिवार बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने सहारा इंडिया व केंद्र सरकार के खिलाफ

ग्राहकों की पूरी जमा रसीद व बांड जमा करा लिया जा रहा

आरोप लगाया कि मात्र दस हजार का भुगतान कर कंपनी के पोर्टल पर ग्राहकों की

पूरी जमा रसीद व बांड जमा करा लिया जा रहा है। जो जमाकर्ताओं के साथ धोखा है।

यह किसी बड़े फ्राड की आशंका उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने कंपनी व सरकार से मांग किया

कि कंपनी जितना भुगतान कर रही है उतना जमा की रसीद या बांड जमा कराए

या यदि पूरा कागज जमा करा रही तो ग्राहकों की पूरी जमा पूंजी का भुगतान करे।

अन्यथा जमा कर्ता आत्म दाह करने को विवश होगे। समाचार लिखे जाने तक

एसडीएम विकास चंद्र का कहना

पूर्व जिला पंचायत सदस्य का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी था।

इस संबंध में एसडीएम विकास चंद्र का कहना रहा कि बिना परमिशन धरना आंदोलन किया जा रहा है।

मामले को देखकर उसका समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...