Sacrifice day:बलिदान दिवस पर शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर  किया गया नमन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Sacrifice day:बलिदान दिवस पर शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर  किया गया नमन

Sacrifice day:स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर नगर स्थित गोला बजार तिराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया।

गुरुवार की शाम को पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी और भाजपा नेता और समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में अमर शहीद आजाद को नमन किया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

उनकी गाथा सुनकर हर भारतीय को गर्व की अनुभूति होती है। समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि

महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का नाम बहादुरी, राष्ट्रभक्ति और बलिदान का पर्याय है।

बचपन से लेकर अपनी जवानी उन्होंने देश के नाम न्यौछावर कर दी। कार्यक्रम आयोजक शिक्षक असगर अली

ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान बुद्ध विद्या बिहार के प्रधानाचार्य/पत्रकार वीरेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार मल्ल, सभासद साबिर अली,

पेशकार श्री बाबू, अनिल पांडेय, श्रीनारायण श्रीवास्तव अजय सिंह, विजय सिंह, डॉ श्याम, अनिल जायसवाल आदि मौजूद रहे।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...