Roadways bus: सड़क किनारे रेनकट में उतरी रोडवेज बस,यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Roadways bus: कुशीनगर जिले के खड्डा तहसील अन्तर्गत मदनपुर सुकरौली से चलकर लखनऊ, चारबाग, आलमबाग जाने वाली रोडवेज बस UP 53 DT 4493 छितौनी बंधे के रास्ते भैसहां गांव के निकट ट्रक को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रेनकट में उतर गई।
जिससे बड़ा हादसा टल गया। बस में सवारियों में अफरा- तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार रविवार को पडरौना डिपो की रोडवेज बस सुबह 7:30 पर मदनपुर सुकरौली से लखनऊ जा रही थी कि छितौनी वांध के रास्ते भैसहां गांव के निकट छितौनी बांध के किनारे ट्रक को साइड देने कारण रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रेनकट में गिर गई।
जिससे बस में सवारियों में अफरा- तफरी मच गई। यह देख गांव के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।
गांव के लोगों ने JCB (बुलडोजर ) बुलाकर बङी मक्स्त से रोडवेज बस को बाहर निकाला। गनीमत रही कि रोडवेज बस पूरी तरह से पलटी नहीं। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
