Road accident : खिरकिया जटहां मार्ग पर जोरदार बाइक से बाइक की टक्कर में एक की हालत गंभीर
घायल युवक बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र का घोडहवा का बताया जा रहा है
road accident :कुशीनगर ट्रैफिक पुलिस की लाख जागरूक के बाद भी आज जागरूकता की
अनदेखी तस्वीर देखिए, बिना हेलमेट के बाइक चालक युवक की आज बुधवार की देर रात करीब आठ बजे
क्या हालत बन गई हैं। शायद युवक हेलमेट लगाया होता तो यह तस्वीर नहीं होती।
घटना पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया जटहां मार्ग के खिरकिया से करीब 2 किमी आगे बिनवलिया मोड़ के समीप
रात करीब आठ बजे की घटना हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार
बाइक से बाइक की ठोकर (road accident) से यह घटना हुई हैं
लेकिन मौके से ठोकर मारने वाला बाइक लेकर निकल गया है दूसरा घटना स्थल पर जीवन की अंतिम सांसे ले रहा था।
मौके पर पहुंची संवेदनशील पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए बहुत परेशान दिखी
ताकि युवक की जान जैसे भी हो बचाई जा सके।फिलहाल खबर लिखे जाने तक साधन नहीं मिला था।
चश्मदीदों के मुताबिक घायल युवक बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र का ग्राम घोड़हवा का बताया जा रहा था।
