Road accident :अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, एक घायल
Road accident: कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 28 पर तितला क्रॉसिंग के पास
एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा जेनिथ पब्लिक स्कूल के सामने सोमवार की शाम हुआ।अहिरौली थाना क्षेत्र के अनंतपुर निवासी कमरुद्दीन पुत्र अनवर अपनी
बाइक पर अपने मित्र लल्लन सिंह को लेकर गोरखपुर को लेकर हाटा की तरफ जा रहे थे।
जब वे नेशनल हाईवे 28 पर नगर पंचायत सुकरौली के तितला क्रॉसिंग जेनिथ पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचे।
यह भी पढ़े :Road accident : अनियंत्रित बालू लदा ट्रक पुल की डिवाइडर तोड़ गिरा नीचे,खलासी की मौके पर ही हुई मौत
तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के कारण लल्लन सिंह उछलकर अज्ञात वाहन के पहिए के नीचे आ गया।
इससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कमरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया और घायल को इलाज के लिए भेजा।
