Road accident : अनियंत्रित बालू लदा ट्रक पुल की डिवाइडर तोड़ गिरा नीचे,खलासी की मौके पर ही हुई मौत
Road accident: उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज में झरही नाला के ऊपर नेशनल हाईवे पर बने पुल से अनियंत्रित बालू लदा ट्रक पुल की डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे आ गिरा।
जिससे खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रात 2 बजे के करीब एक बालू लदा ट्रक बिहार से गोरखपुर की तरफ जा रहा था।
झरही पुल पर चालक को अचानक नींद आ जाने से अनियंत्रित होकर पुल के डिवाडर को तोड़ता हुआ नीचे सूखे नाले में गिर गया।
जिससे चालक और खलासी उसमे दब गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
हाइड्रा की सहायता से ट्रक को हटा कर दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला गया।
चालक जिला अस्पताल रेफर
जिसमें खलासी वकील प्रसाद पुत्र संतू प्रसाद निवासी पोखर कुशीनगर की मौके पर ही मौत हो गई थी।
चालक जनार्दन पुत्र सुनराज निवासी उपरोक्त गंभीर रूप से घायल मिला। जिसे एम्बुलेंस से सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया।जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना पाकर दोनों के परिजन पहुंच गए। जिसके बाद शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।
हालांकि ओवर लोड बालू लदे होने के कारण ट्रक को पुल के नीचे से निकाला नहीं जा सका है।
