Road accident :नशे के धूत में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा,फटा सर,मौके पर हुई मौत
Road accident :जनपद कुशीनगर के थाना खड्डा अन्तर्गत थाने के
पश्चिम रेलवे ढाला के समीप नशे में धूत बाइक सवार के अनियंत्रित होकर गिरने से
उसका सर फट गया सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकहां
पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसके मौत हो जाने की पुष्टि कर दी।
बताते चलें कि खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहरौना निवासी
ओम प्रकाश शर्मा पुत्र लाल बाबू शर्मा उम्र 25 वर्ष अपनी बाइक लेकर खड्डा आया था
Road accident
जहां वह शराब का सेवन किया था पश्चिम रेलवे ढाला के समीप पहुंचते ही
वह अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे उसके सर का पिछला हिस्सा फट गया
तथा अत्यधिक मात्रा में खून बहने लगा यह देख वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचित किया।
जिस पर आई एंबुलेंस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां
पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसके मौत होने की पुष्टि कर दी है।
