Road accident :ट्रक की चपेट से स्कूटी सवार महिला की मौत
Road accident: कुशीनगर जनपद के हाटा नगर के केन यूनियन तिराहे के
हाइवे पर बने कट पार कर रही स्कूटी सवार महिला की ट्रक के चपेट में आने से
घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर पहुंची
कोतवाली पुलिस ने शव व ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
यह भी पढ़ें :Road accident :नशे के धूत में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा,फटा सर,मौके पर हुई मौत
शुक्रवार को हाटा नगर पालिका के वार्ड नम्बर 18 हनुमान नगर गोपालपुर बिरैचा
निवासी सोनी देवी पुत्नी विष्णु प्रताप सिंह अपने घर से स्कूटी से हाटा कस्बे में किसी काम से आ रही थी।
सोनी देवी अपनी स्कूटी हाटा नगर के केन यूनियन चौराहे के हाईवे पर बने कट पर कर रही थी
कि उसी दौरान कसया से गोरखपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक एचआर 46 एफ 2711 ने
स्कूटी सवार महिला को ठोकर मार दी। घटना में स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत हो गयी।
घटना जानकारी होने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने
शव व ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है
