Road accident : टैंकर से भिड़ी CO कुशीनगर की गाड़ी, फिर दो किलोमीटर तक घिसटी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident : टैंकर से भिड़ी CO कुशीनगर की गाड़ी, फिर दो किलोमीटर तक घिसटी

Road accident: यूपी के बस्ती में रविवार की शाम की को बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर हुए हादसे में कुशीनगर में तैनात सीओ की गाड़ी टैंकर से टकराकर उसमें फंस गई और दो किमी तक घिसटते चली गई।

इस दुर्घटना में सीओ को मामूली चाटें आईं। हालांकि उनका चालक और गनर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ कुशीनगर जितेंद्र सिंह कालरा अपनी बोलेरो से लखनऊ की तरफ तरफ जा रहे थे।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Road accident :भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से मां-बेटे समेत 3 की मौत

मुंडेरवा क्षेत्र के परसा हज्जाम के पास बोलेरो में पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। सीओ की गाड़ी आगे-आगे चल रहे टैंकर के पिछले हिस्से में घुस गई और उसी में फंस गई।

वह टैंकर के साथ घिसटते हुए तकरीबन दो किमी आगे तक चली गई। पुलिस कर्मियों ने नरियांव गांव के पास बैरिकेडिंग कर टैंकर को रोका और उसमें फंसे सीओ, उनकी गाड़ी के चालक तथा गनर को बाहर निकाला।

सीओ अपनी गाड़ी में बीच की सीट पर बैठे थे। उन्हें मामूली चोटें आईं। हालांकि बोलेरो चालक दिव्यमान यादव (27) और गनर गुलाम अफसर अंसारी (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें :Road accident: SP की तेज रफ्तार Car ने Bike को उड़ाया, युवक 30 फीट ऊपर उछला, दर्दनाक मौत

पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस बुलवाकर चालक दिव्यमान यादव और गनर गुलाम अफसर अंसारी को जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को रेफर कर दिया।

एएसपी ने बताया कि टैंकर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ मुंडेरवा पुलिस की ओर से जरूरी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...