Reshuffle:पुलिस महकमे में तबादला,निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के क्षेत्र बदले

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Reshuffle:पुलिस महकमे में तबादला,निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के क्षेत्र बदले

Reshuffle: जनपद  में पुलिस अधीक्षक  केशव कुमार ने बीती देर रात पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए व्यापक तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जनपद के कुल 11 निरीक्षकों एवं 9 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।

इस तबादला प्रक्रिया में जहां कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से हटाया गया है, वहीं कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ महत्वपूर्ण तैनाती सौंपी गई है। पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थाना प्रभारियों को इधर-उधर किया गया है, जबकि कार्य प्रदर्शन के आधार पर कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। तबादला आदेश जारी होते ही पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और सभी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही अपने नए कार्यक्षेत्र में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता में सुधार तथा आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस प्रशासनिक बदलाव से पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक चुस्त-दुरुस्त होगी तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...