Rampravesh Gupta: जल सेना के जवान रामप्रवेश गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rampravesh Gupta: जल सेना के जवान रामप्रवेश गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत

Rampravesh Gupta: कुशीनगर में तहसील खड्डा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भेड़ियारी निवासी रामप्रवेश गुप्ता, जो हाल ही में जल सेना की ट्रेनिंग पूरी कर अपने गांव लौटे, का क्षेत्र के युवाओं ने भव्य स्वागत किया।

रामप्रवेश, जो ग्राम सभा भेड़ियारी के जय किशुन के पुत्र हैं, अपने प्रथम आगमन पर जल सेना की वर्दी में घर पहुंचे। इस अवसर पर उनके परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल छा गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

रामप्रवेश के पिता ने अपने बेटे को वर्दी में देखकर भावुक होकर कहा आज मैं बहुत खुश हूं कि मेरा बेटा देश की सेवा करेगा। उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे।

गांव और क्षेत्र के लोग भी इस उपलब्धि पर उत्साहित नजर आए और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

क्षेत्र के युवाओं ने रामप्रवेश के स्वागत में एक भव्य समारोह का आयोजन किया, जिसमें ग्राम सभा के सभी युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान ग्राम सभा के सम्मानित लोग और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। स्वागत समारोह में रामप्रवेश का जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई।

यह आयोजन न केवल रामप्रवेश की उपलब्धि का उत्सव था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि ग्राम सभा भेड़ियारी के युवा अपने देश और समुदाय के प्रति कितने समर्पित और गौरवान्वित हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...