Public problem:डीएम एसपी द्वारा रामकोला में सुनी गई जनसमस्या, जनसुनवाई में भूमि पैमाइश बटवारा अवैध कब्जा का आया मामला…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Public problem:डीएम एसपी द्वारा रामकोला में सुनी गई जनसमस्या, जनसुनवाई में भूमि पैमाइश बटवारा अवैध कब्जा का आया मामला…

public problem: जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा मंगलवार को थाना रामकोला में जनसमस्याओं को सुनकर उसका समाधान किया गया।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष भू पैमाईश, भूमि बटवारा, पारिवारिक विवाद, अवैध कब्जा जैसी समस्याएं आई, जिन्हें दोनों पक्षों की उपस्थिति में कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान कराया गया एवं कुछ समस्याएं संबंधित लेखपाल कानूनगो व थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल, कानूनगो को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस क्रम में वहां उपस्थित ग्राम प्रधानों से भी जिलाधिकारी ने बातचीत की व ग्राम प्रधानों के क्षेत्र में समस्याओं के बारे में जाना।

- Advertisement -
- Advertisement -

जिलाधिकारी ने उक्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु लेखपाल, कानूनगो तथा संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कप्तानगंज मोहम्मद जफर,प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज, तहसीलदार व नायब तहसीलदार कप्तानगंज एवं तहसील कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related