Prosecution/e-Prosecution Portal: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन/ई- प्रॉसिक्यूशन पोर्टल पर की गई फीडिंग कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक
Prosecution/e-Prosecution Portal: जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में अभियोजन/ई- प्रॉसिक्यूशन पोर्टल पर की गई फीडिंग कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक कल सायंकाल कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।
बैठक दौरान विगत माह के अंतर्गत विभिन्न न्यायालयों में निस्तारित होने वाले मामलों की समीक्षा एक-एक कर की गई,तथा खराब प्रगति वाले अधिवक्ताओं को अपेक्षित सुधार लाये जाने सहित शासन द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में तीव्र गति से लंबित पत्रावलियों में पैरवी करने के निर्देश दिए गए,
इसके अतिरिक्त महिलाओं से संबंधित अपराध/गैंगस्टर सहित संवेदनशील मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
समीक्षा दौरान विगत माह में कुल विभिन्न अधिनियमों अंतर्गत 376 मामलों में निर्णय लिया गया, 330 को सजा दिलाई गई, 15 को रिहा किया गया। लंबित मामलों के संदर्भ में द्वारा बताया गया कि अधीनस्थ न्यायालय अंतर्गत भादवि के 32142 मामले,अन्य अधिनियम के 14074 मामले,। इसी प्रकार सत्र न्यायालय अभियोजन, सत्र न्यायालय डी0जी0सी0/ए0डी0जी0 के कुल लंबित मामलों की जानकारी दी गई।
ई-प्रॉसिक्यूशन की फीडिंग अभियोजकवार बताई गई जिसके अंतर्गत माह नवंबर के अंत तक कुल 2760 मामले पोर्टल पर फीड किए जाने की जानकारी जे0डी0 द्वारा दी गई। इसके अतिरिक्त आर्म्स एक्ट,गैंगस्टर एक्ट,पी0एफ0 एक्ट,
ई0सी0 एक्ट,के अंतर्गत अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया तथा गवाहों के संदर्भ में भी जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी ने समीक्षा दौरान दिनांक 14 दिसंबर को आयोजित होने वाले लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में भी पुछ ताछ कर अधिक से अधिक मामलों में पैरवी कर निस्तारण कराए जाने का निर्देश सभी संबंधित को दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार जे0डी0 वेद प्रकाश उमराव,जगदीश प्रसाद आर्य ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी,धर्मनाथ बिंद अभियोजन अधिकारी, सहित सभी सहायक अभियोजन अधिकारी, ए0डी0जी0सी0 के साथ विशेष लोक अभियोजक व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
