Project: छितौनी तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी गुरुवार को दोपहर वापस लौटे
Project: कुशीनगर लंबित छितौनी तमकुही रेल परियोजना को पूर्ण कराने को लेकर
छितौनी तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति लगातार प्रयासरत हैं
इसी क्रम में तकरीबन एक पखवाड़े तक हस्ताक्षर अभियान चलाकर
हस्ताक्षरयुक्त पोस्टर व अपनी मांग पत्र लेकर बीते सोमवार को
संघर्ष समिती का एक प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली पहुंचा जहां सांसद विजय दुबे के नेतृत्व में
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को मांग पत्र व हस्ताक्षर युक्त पोस्टर देकर रेल
चलाने की मांग की जिसपर रेल मंत्री ने जल्द ही बड़ी सौगात देने की बात कही ।
यह भी पढ़ें :Project:इस जिले का विस्तारीकरण, सीएम योगी ने दी मंजूरी, 35 गांवों को फायदा
संघर्ष समिति के महामंत्री शैलेश यदुवंशी ने बताया कि खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने
यात्रा को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा है उनके सहयोग का संघर्ष समिति आजीवन
आभारी रहेगी क्षेत्रवासियों ने भी स्वागत कर कर हम सभी का मनोबल बढ़ाया है
बजट मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा जल्द ही रेल मंत्रालय की ओर से बड़ी सौगात मिलने का आश्वासन रेल मंत्री ने दिया है
मांग पत्र की कापी राज्यसभा सांसद बिहार सतीश चंद्र दुबे, सांसद बाल्मीकि नगर सुनील कुमार को भी दिया गया है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से दिनेश जायसवाल, प्रिशु गुप्ता, मनोज जायसवाल, फिरोज लारी,
रितेश रौनियार, राजेन्द्र अग्रवाल, संतोष रौनियार, मेराज आलम,
राजू मल्ल, प्रेमलाल गुप्ता, दिनेश पाण्डेय, अजय रौनियार आदि मौजूद रहे।
