Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
Procession: जनपद के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भैसही में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ड्रीम यूथ क्लब के सौजन्य से भव्य शिव बारात शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन क्लब के अध्यक्ष विशाल जायसवाल की अध्यक्षता में किया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ ब्रह्मस्थान एवं शिव मंदिर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं का जनसैलाब भक्तिमय माहौल में “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ आगे बढ़ा। भक्तगण भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

शोभायात्रा माता काली मंदिर और कोटेश्वरी माता स्थान होते हुए पूरे ग्रामसभा का भ्रमण कर प्राचीन श्री नाथ जी मंदिर पहुंची, जहां भगवान शिव और माता पार्वती की जयमाल की रस्म के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहा
शोभायात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, मां काली, महावीर हनुमान तथा राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया। शिव बारातियों की विशेष प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर पर समाजसेवी अजय पांडेय द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत, मिष्ठान और जलपान की व्यवस्था की गई।
उन्होंने कहा कि ड्रीम यूथ क्लब द्वारा आयोजित यह ऐतिहासिक शोभायात्रा सराहनीय है और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में ड्रीम यूथ क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें अध्यक्ष विशाल जायसवाल, उपाध्यक्ष मणिन्द्र कुमार, विशेष योगदानकर्ता ज्ञानेश गुप्ता व प्रमोद मद्धेशिया, कुमार समिति अध्यक्ष अशोक मद्धेशिया सहित बालकेन्दु राय, अजय पांडेय, डॉ. राजकुमार यादव, अखिलेश मद्धेशिया, अतुल सिंह, भरत मद्धेशिया, मंटू मद्धेशिया, विनोद गौड़, रोहित शाह, सचिन प्रजापति, रामसेवक मद्धेशिया,
सत्यम जायसवाल, विराट पांडेय, शिवांश पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय, शैलेंद्र गुप्ता, ध्रुव विजय नाथ, बृजेश उर्फ देवा, चन्दन मद्धेशिया, कुलदीप मद्धेशिया, रामदवन प्रजापति, अमरजीत कुमार, पिन्टू मद्धेशिया, इस्राफील अंसारी, मंजेश प्रसाद, विजय मद्धेशिया,
अरविन्द वर्मा, अभिनव पटेल, अभि मद्धेशिया, अमित जायसवाल, टींकू प्रसाद, मुन्ना मद्धेशिया, अजय गिरी, रौनक जायसवाल, दीनबंधु यादव, विकास मद्धेशिया, सुरेन्द्र यादव, बैजनाथ प्रजापति, अनिल प्रजापति सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।
महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।
