Pmayg:पक्के मकान वालों को मिल गया आशियाना,भटक रहे जरूरतमंद

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Pmayg:पक्के मकान वालों को मिल गया आशियाना,भटक रहे जरूरतमंद

Pmayg: कुशीनगर जिले के ग्राम सभा रूद्रापुर में आवास योजना के नाम पर घोर अनियमितता बरती गई है। यहां कई ऐसे लोग हैं जिनके पक्के मकान है, फिर भी उन्हें योजना का लाभ दे दिया गया। यहां जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही स्पष्ट दृष्टिगोचर हो रही है।

वहीं, कई लोग ऐसे हैं जो आवास योजना के लाभ का पात्रता रखते हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं दिया गया। ऐसे कई लोग हैं जो अभी भी झोपड़ी में रहने को विवश हैं। रूद्रापुर के ही छेदी नाम के वृद्ध का पक्का मकान नहीं है।

- Advertisement -
- Advertisement -

वह झोपड़ी में दिन गुजार रहे हैं। पूछने पर उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना के लिए उनका नाम लिसट में आया, लेकिन इसका लाभ नहीं मिला। ग्राम प्रधान और सचिव से गुहार भी लगाई, लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिला। गांव के सुखिया और बिंदु ने बताया कि उनका भी नाम आवास योजना के लिस्ट में था,

लेकिन ग्राम प्रधान ने कहा कि किस्मत में होगा तो लाभ मिल जाएगा। गांव में ऐसे कई गरीब हैं जो अपने आशियान के लिए भटक रहे हैं, उनका कोई सुनने वाला नहीं है।

डीएम, बीडीओ, सीडीओ के पास शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीएम जनसुनवाई पर भी कई लोगों ने शिकायत की, लेकिन ग्राम प्रधान ने गलत रिपोर्ट लगा दिया। कोई भी अधिकारी जांच करने नहीं आए।

इस बाबत पूछने पर बीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि आवास योजना का लाभ जरूरतमंद को जरूर मिललना चाहिए। यदि पक्के मकान वालों को आवास योजना का लाभ दिया गया है तो इसकी जांच कराएंगे और दोषी अधिकारी पर कारवाई होगी।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related