PM aawas : बीस हजार रुपये नहीं देने पर प्रधान ने आवास से किया वंचित, शपथ-पत्र देकर आवास दिलाने की मांग की
PM aawas: खड्डा कुशीनगर विकास खण्ड खड्डा के ग्राम सभा अहिरौली नौका टोला में अखिलेश पुत्र श्रीनिवास द्वारा ग्राम प्रधान पर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास दिलाने के लिए ₹20000 मांगने व पैसा नहीं देने पर आवास से वंचित कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र के साथ शपथपत्र खंड विकास अधिकारी को देकर आवास दिलाने की मांग की है।
खंड विकास अधिकारी खड्डा को दिए गए शपथ पत्र में फरियादी अखिलेश पुत्र श्रीनिवास ने लिखा है कि मैं ग्राम अहिरौली नौका टोला का निवासी हूं मै फूस की झोपड़ी में परिवार सहित अस्थाई रूप से निवास करता हूं तथा जाति का चमार हूं आज तक हम प्रार्थी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो सका है
जब ग्राम प्रधान से आवास की मांग किया तो ग्राम प्रधान गणेश कुशवाहा द्वारा आवास देने हेतु ₹20000 की मांग की जा रही है तथा पैसा नहीं देने पर आवास नहीं दिया जा रहा है तथा यह कहा जा रहा है कि जब तक पैसा नहीं दोगे तब तक आवास नहीं मिलेगा ऐसी दशा में ग्राम प्रधान पर विधिक कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मुझ गरीब को दिलाने की कृपा करें। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विनीत कुमार यादव का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है जांच कराई जा रही है।
