Peace Committee:उप जिलाधिकारी आषुतोष कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की गई बैठक
Peace Committee: खड्डा थाना परिसर में आने वाले होली शबे वरात संहित अन्य त्योहार को लेकर उप जिलाधिकारी आषुतोष कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई। जिसमें एस एच ओ नीरज कुमार राय सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, प्रधान व बीडीसी सहित राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान होली शिवरात्रि ,शवे वरात को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करने पर रायमश्वरा किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित रहे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से जानकारी लेते हुए पूछा कि यदि उनके क्षेत्र में अन्य किसी तरह की कोई दिक्कत परेशानी हो तो उसके बारे में वह अपनी बात रख सकते हैं।
तद पश्चात उपजिलाधिकारी खड्डा आषुतोष कुमार ने कहा कि गांव में कहीं भी कोई विवाद की स्थिति हो जिससे सांप्रदायिक सदभाव विगड़ता हो तो इसकी सूचना हमें तथा पुलिस को दें हम लोग समय रहते उसे पर कार्रवाई अवश्य करेंगे ।
सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा गांव में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। अफवाहों पर ध्यान ना दें ।अफवाह ही आपसी भाईचारे को खत्म करने का कार्य करता है ।कहीं भी उपद्रव की स्थिति आती है तो पुलिस कड़ाई के साथ अपना कार्य करेगी।
प्रशासन का उद्देश्य है कि पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे इसमें आप सब की भागीदारी आवश्यक है होली और शवे वरात का त्योहार को शांन्तिपूर्वक मनाएं। इस मौके पर नगर के सभासद विनोद यादव दीनानाथ मद्धेशिया प्रदीप शर्मा संजय अग्रवाल ईश्वर सिंह सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान व पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
